Telangana Election: चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले पीएम मोदी ने हैदराबाद में रोड शो किया

  • Agency by: IANS
  • Updated Nov 27, 2023, 11:01 PM IST

Telangana Election: इस रोड शो के साथ ही मोदी ने तेलंगाना में अपने तीन दिवसीय चुनावी अभियान का समापन भी किया। इससे पहले, उन्होंने महबूबाबाद और करीमनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। बाद में, प्रधानमंत्री ने शहर के अमीरपेट इलाके में एक गुरुद्वारे का भी दौरा किया।

Telangana Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान के तहत सोमवार शाम हैदराबाद में एक रोड शो किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आरटीसी एक्स रोड्स से काचीगुडा तक दो किलोमीटर के मार्ग पर सैकड़ों लोग कतार में खड़े थे।

End of Feed