180 रैलियां और रोड शो, यूपी-बंगाल-बिहार में झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी ने दिया धुआंधार कैंपेन को अंजाम

अपने मैराथन चुनावी अभियान में वह देश के हर हिस्से में पहुंचे। इस दौरान उनका फोकस खास तौर पर चार राज्यों पर रहा। आधे से अधिक समय वह इन्हीं राज्यों में दौरा करते रहे।

PM Modi Rallies And Road Show: मार्च 2024 से चल रहा लोकसभा चुनाव 2024 अब समाप्ति की ओर है। 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रचंड गर्मी में भी सभी दलों ने मतदाताओँ को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी। खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चुनाव प्रचार में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। अब नरेंद्र मोदी 1 जून को ध्यान के लिए 30 मई की शाम को तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच रहे हैं। मार्च में कन्याकुमारी से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मैराथन अभियान शुरू करने के बाद से वह दोबारा यहां जा रहे हैं।

Modi rally

पीएम मोदी की धुआंधार रैलियां

करीब 180 रैलियां और रोड शो

प्रधानमंत्री ने इस चुनावी मौसम में 180 से अधिक चुनाव प्रचार अभियान में शामिल रहे। इनमें उनकी रैलियाँ और रोड शो शामिल थे। जिन 57 दिनों में उन्होंने प्रचार किया, उन्हें देखते हुए पीएम मोदी ने रोजाना तीन से अधिक कार्यक्रमों के हिसाब से 180 चुनाव अभियानों को पूरा किया। अपने मैराथन चुनावी अभियान में वह देश के हर हिस्से में पहुंचे। इस दौरान उनका फोकस खास तौर पर चार राज्यों पर रहा। आधे से अधिक समय वह इन्हीं राज्यों में दौरा करते रहे। प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक 31 रैलियां-रोड शो उत्तर प्रदेश में की जहां से लोकसभा में 80 सांसद पहुंचते हैं। खुद वह वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए ने 2019 में यूपी में 64 सीटें जीती थीं और बीजेपी यहां अपनी सीटें बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

End of Feed