UP: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बनेंगी आधुनिक लैब और स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक सेमिनार हॉल का भी होगा निर्माण

योगी सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। प्रदेश के संभल, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर और औरैया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

योगी सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इसी दिशा में प्रदेश के चार राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने से छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा, जिससे तकनीकी शिक्षा को नया आयाम मिलेगा।

UP Polytechnic college

UP Polytechnic college

प्रदेश के संभल, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर और औरैया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक, चंदौसी, सम्भल, एम.एम.आई.टी., सिद्धार्थनगर, राजकीय पॉलिटेक्निक, छाछा भोगांव, मैनपुरी, एम.एम.आई.टी., औरैया शामिल है। इस कॉलेजो में विद्यार्थियों के लिए लैंग्वेज लैब, लेक्चर रूम, ट्यूटरियल रूम और गर्ल्स कॉमन रूम के निर्माण के साथ साथ 50- सीटेड सेमिनार हॉल और कॉलेजों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा।

End of Feed