UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए योगी सरकार की कड़ी तैयारी, पेपर लीक करने की कोशिश करने वाले जाएंगे जेल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 21, 2024, 08:54 PM IST

UP Board Exam 2024: 22 फरवरी गुरुवार से प्रदेश में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने कड़े प्रबंध किए हैं। पेपर लीक करने वाले सीधे जेल भेजे जाएंगे।

UP Board Exam 2024: 22 फरवरी गुरुवार से प्रदेश में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने कड़े प्रबंध किए हैं। वॉट्सएप से लेकर सोशल मीडिया तक अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उस विषय का कोई प्रश्न-पत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप या सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से संचारित करने का प्रयास किया जाता है तो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

UP Board exam 2024 UPMSP

UP Board exam 2024 UPMSP

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों और जनपदों को चिह्नित किया गया है तथा इनमें किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए एसटीएफ तथा स्थानीय अधिसूचना इकाई के माध्यम से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त नकल की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रश्नपत्रों को खोलने की कार्यवाही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी तथा संकलन केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे निगरानी के लिए सशस्त्र बल एवं लाइव सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।

End of Feed