केमिकल इंजीन‍ियरिंग से डॉक्टरेट तक, जानें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पास हैं कौन सी डिग्री?

Xi Jinping Education Qualification: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे हैं। क्या आप जानते हैं कि कितने पढ़े लिखे हैं शी जिनपिंग, जानें चीनी राष्ट्रपति के पास है कौन सी डिग्री?

Xi Jinping Education Qualification: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शिक्षा और राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प है। शी जिनपिंग का जन्म 15 जून 1953 को बीजिंग में हुआ था। उनके पिता शी झोंगशुन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और चीन के शुरुआती क्रांतिकारी दौर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऐसे राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े शी जिनपिंग का बचपन चीन में हो रहे बड़े राजनीतिक बदलावों के बीच गुजरा। 1960 के दशक में उनके पिता के राजनीतिक जीवन में बड़ा बदलाव आया, जिसका असर पूरे परिवार पर भी पड़ा।

कितने पढ़े-लिखे हैं शी जिनपिंग?

कितने पढ़े-लिखे हैं शी जिनपिंग?

इसी दौरान शी जिनपिंग के जीवन ने भी एक नया मोड़ लिया। 1969 में, महज करीब 15 साल की उम्र में, उन्हें शान्शी प्रांत के यानआन क्षेत्र के लियांगजियाहे गांव भेज दिया गया। उस दौर में चीन के बड़ी संख्या में शहरी युवाओं को ग्रामीण इलाकों में भेजा जा रहा था। शी जिनपिंग ने भी करीब सात साल ग्रामीण जीवन में बिताए। गांव में रहते हुए उन्होंने खेती और ग्रामीण जीवन की कठिनाइयों को करीब से देखा और लंबे समय तक आम लोगों के बीच रहकर काम किया।

End of Feed