थम गया ट्रैफिक, फैक्ट्रियां रहीं बंद...1.3 करोड़ छात्रों के लिए चीन ने कराई दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा

China Biggest exam Gaokao : भारत में सीबीएसई-नीट परीक्षा में हुए घोटालों के बीच चीन से गाओकाओ परीक्षा के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। यहां देखा जा सकता है कि एक परीक्षा को अच्छी तरह से करवाने के लिए पूरा देश झुक गया।इस परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक तक को रोक दिया गया।

World's Biggest Gaokao Exam : जब किसी देश का पूरा सिस्टम अपने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक साथ खड़ा हो जाता है तो परिणाम वाकई शानदार होते हैं। हाल ही में पड़ोसी देश चीन से ऐसी खबर आई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। चीन ने दुनिया की सबसे कठिन और बड़ी माने जाने वाली परीक्षाओं में से एक गाओकाओ को बेहद शानदार और पारदर्शी तरीके से करवा लिया है। खबर ऐसे समय में आई है, जब भारत अपनी बड़ी राष्ट्रीय परीक्षाओं में लगे धांधली और घोटाले के दाग धोने के लिए संघर्ष कर रहा है।

china

china

दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा

चीन की गाओकाओ परीक्षा को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है। ये भारत की JEE/NEET जैसी परीक्षाओं से भी मुश्किल मानी जाती है। हाल ही में ये परीक्षा 1.3 करोड़ छात्रों के लिए सिर्फ 2 दिनों में आसानी से आयोजित की गई। खास बात तो ये है कि इस परीक्षा को शांति और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए फैक्टरियां रुक गईं। सड़कें शांत हो गईं। पूरा देश अपने छात्रों के समर्थन में एकजुट हो गया।

End of Feed