Pi Day 2024: Date, History and Significance: विश्व पाई दिवस 2024 दुनिया भर में 14 मार्च को मनाया जाता है। Pi Day की खोज सबसे पहले लेरी शॉ (Lerry Shaw) ने की थी। पाई का निशान "π" है। मजेदार तथ्य यह है कि जब आज की तारीख महीने/दिन प्रारूप (3/14) में लिखी जाती है तो यह पाई मान के पहले तीन अंकों - 3.14 (Pi Value - 3.14) से मेल खाती है। दुनिया दोपहर 1.59 बजे से गणितीय स्थिरांक (mathematical constant) का जश्न मनाती है ताकि यह पाई के अंतिम तीन अंकों - 3.14159 के अनुमानित मूल्य से मेल खाए।
विश्व पीआई दिवस 2024
पाई की खोज कब हुई थी?( When was Pi discovered?)
पाई की खोज सबसे पहले विलियम जोन्स ने वर्ष 1706 में की थी। बाद में लेरी शॉ ने पाई दिवस की खोज की। संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा ने 14 मार्च को पाई दिवस (Pi Day) के रूप में मनाना शुरू किया और इसी तरह यूनेस्को ने भी पाई दिवस (Pi Day) को 'International Day of Mathematics' के रूप में मनाना शुरू किया। पाई मिस्र की पौराणिक कथाओं का हिस्सा है और वहां के लोगों का मानना है कि गीजा के पिरामिड पाई के मूल्य पर बनाए गए थे।
विश्व पाई दिवस: मज़ेदार तथ्य - (Pi Day Facts)
क्या आप जानते हैं राजवीर मीना ने पाई के 70,000 अंकों को याद करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने 2015 में रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्होंने तमिलनाडु के वेल्लोर में वीआईटी विश्वविद्यालय में 10 घंटे से अधिक समय तक आंखों पर पट्टी बांधकर संख्याओं का पाठ किया था। अंग्रेजी गणितज्ञ विलियम शैंक्स ने 1873 में 707 स्थानों तक पाई (π) की गणना की लेकिन वह केवल पहले 527 स्थानों तक ही सही थे।
पाई का निशान - What is Value of PI in Maths
जब पाई को उल्टा किया जाता है, तो यह पीछे की ओर 4 की तरह दिखता है जो P की तरह दिखता है, पीछे की ओर 1 जो अंग्रेजी अक्षर I की तरह दिखता है और 3 जो कि अंग्रेज अक्षर E की तरह दिखता है, इसलिए इन अक्षरों का उच्चारण "PIE" होता है।
