World Enviroment Day Essay In Hindi: पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। वायु, जल, भूमि, वन, नदियाँ, पर्वत और सभी जीव-जंतु मिलकर पर्यावरण का निर्माण (World Enviroment Day Essay) करते हैं। यदि पर्यावरण संतुलित और स्वच्छ रहेगा, तो मानव जीवन भी स्वस्थ और (World Enviroment Day Essay In Hindi) सुरक्षित रहेगा। विश्वभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा करने व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करना है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित स्टॉकहोम सम्मेलन के बाद की गई थी। इसके बाद 5 जून 1973 को पहली बार यह दिवस मनाया गया। तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
World Enviroment Day Essay In Hindi: ऐसे लिखें विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध
हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति के साथ जीना (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future) है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन भाषण व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में यदि आपने भी वर्ल्ड एनवायरमेंट डे के निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तो यहां हम आपके लिए शानदार निबंध लेकर आए हैं। इस तरह निबंध लिखकर आप शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।
World Enviroment Day Essay In Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध
यदि आप भी विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो अपने निबंध की शुरुआत पर्यावरण पर किसी शानदार कोट्स से करें। साथ ही इसमें विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व व इतिहास बताना न भूलें।
World Enviroment Day Essay, Nibandh: विश्व पर्यावरण दिस पर सबसे सरल व शानदार निबंध
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। साल 1972 से इसे हर साल मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमारे सामने आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी पृथ्वी जो हमारा घर है, जहां हम मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधे निवास करते हैं। इसके ही संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल मनाया जाता है।
पर्यावरण शब्द दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है। इसमें परि का मतलब है हमारे आसपास यानी हमारे चारों ओर और वहीं आवरण का अर्थ है हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं। पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण और वृक्ष को मिलाकर बनता है। ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण को स्वस्थ रखना मानव शरीर पर सीधा असर डालता है। ऐसे में हमें शपथ लेना चाहिए कि हम पेड़ लगाएंगे, प्रदूषण नहीं फैलाएंगे और हमारे पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे।
World Enviroment Day Essay Writing
बता दें विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। केवल सरकारों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी आवश्यक है। हम छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जैसे पेड़ लगाना, जल की बचत करना, बिजली का कम उपयोग करना, प्लास्टिक का प्रयोग कम करना और कचरे का सही प्रबंधन करना।
इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए शपथ समारोह। स्कूलों और कॉलेजों में भी छात्रों को विश्व पर्यावरण का महत्व बताने के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें निबंध लेखन भी शामिल होता है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर बेहतरीन निबंध यहां देख सकते हैं। साथ ही इसका इतिहास और रोचक कोट्स भी देख सकते हैं।
