Women's Day 2024 Special: विदेश में दहाड़ने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी, जानें कहां से की है पढ़ाई

International Women's Day 2024 Special: भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने विदेशी धरती पर भी फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाकर देश का नाम ऊंचा किया है। महज 23 की उम्र में फाइटर पायलट बनकर अवनि ने इतिहास रच दिया था। आइए उनके संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

First Female Fighter Pilot of India: कहते हैं अगर हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन राह भी आसान हो जाती है। ऐसे ही कथनों को सच साबित करती है देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी की कहानी। 8 मार्च को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। ऐसे में विदेशी धरती पर भारत का नाम रोशन करने वाली अवनि चतुर्वेदी की कहानी युवाओं को जरूर जाननी चाहिए।

Avani Story.

भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनि

फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने आसमान की ऊंचाइयों को छूकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जापान में एक युद्धाभ्यास में फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाकर भारत का नाम ऊंचा किया है। आज उनकी बहादुरी पर पूरा देश गौरव महसूस करता है। आइए उनकी सफलता और संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed