Women Agniveer Recruitmentt Rally: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जो महिला उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होने चाहती हैं, उनके एक बड़ा अवसर मिलने वाला है। यूपी और उत्तराखंड रिक्रूटिंग जोन के तहत अब 'महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली' का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। आने वाले फरवरी महीने में महिला उम्मीदवार इस रैली में हिस्सा ले सकती हैं। आइए आपको इस रैली की डेट, एडमिट कार्ड के बारे में बताएं।
महिला अग्निवीर भर्ती रैली फरवरी 2026 में
कब और कहां होगा महिला अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन?
जानकारी के अनुसार, महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 18 फरवरी को लखनऊ में किया जाएगा। भर्ती रैली शहर के छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में होने वाली है।
महिला अग्निवीर भर्ती एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली महिला अग्निवीर भर्ती रैली में केवल वह महिला उम्मीदवार शामिल होंगी, जिन्होंने जुलाई 2025 में हुई ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास किया था। बता दें कि यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों से 1000 महिला उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवारों रजिस्टर्ड ईमेल पर उनके नए एडमिट कार्ड भी भेज दिए गए हैं, जिन्हें वह डाउनलोड कर टेस्ट में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के महिला उम्मीदवार को टेस्ट में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।
फिजिकल टेस्ट का रिपोर्टिंग टाइम
भारतीय सेना की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, फिजिकल टेस्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4 बजे का तय किया गया है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर फिजिकल टेस्ट की दी गई डेट पर सुबह 4 बजे एएमसी सेंटर स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट रखना न भूलें।
