एजुकेशन

27 या 28 मई, Bakrid पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज? पैरेंट्स और छात्र तुरंत नोट करें नई तारीख

भारत सरकार द्वारा Bakrid की डेट में बदलाव के बाद छुट्टी को लेकर छात्र और अभिभावक असमंजस में है। आइए आपको बताएं कि 27 या 28 मई किस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज।

Image

27 या 28 मई, Bakrid पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज (Photo- AI)

बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले अकादमिक कैलेंडर के अनुसार बकरीद का अवकाश 27 मई 2026 को तय किया गया था। हालांकि, चांद दिखने की तारीख में बदलाव के कारण भारत सरकार ने अब आधिकारिक तौर पर 28 मई को बकरीद मनाने की घोषणा की है। इस बदलाव के बाद लोग दुविधा में हैं कि स्कूल 27 मई को बंद रहेंगे या 28 मई को, या फिर इस बार दो दिनों का अवकाश मिलेगा। आइए जानते हैं -

केंद्र सरकार ने बदली अवकाश की तारीख

चांद दिखने की अनिश्चितता के कारण केंद्र सरकार ने एक नया नोटिस जारी कर छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। इसके तहत पहले से निर्धारित 27 मई के सार्वजनिक अवकाश को बदलकर अब 28 मई 2026 कर दिया गया है। इसका अर्थ यह है कि बकरीद इस साल 27 को नहीं बल्कि 28 मई को मनाई जाएगी और इसका अवकाश भी 28 मई को होगा।

क्या बकरीद पर दो दिन की छुट्टी मिलेगी?

सामान्य तौर पर बकरीद (Bakrid) के अवसर पर केवल एक ही दिन का राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) दिया जाता है। दो दिनों की छुट्टी का निर्णय पूरी तरह से संबंधित राज्य सरकारों और उनके शिक्षा विभागों पर निर्भर करता है। इस संबंध में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र अपने स्कूल प्रशासन या स्थानीय शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश देख सकते हैं।

27 या 28 मई, किस दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज?

चूंकि बकरीद भारत का एक अनिवार्य सरकारी अवकाश है, इसलिए इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। तिथि में बदलाव के बाद अब देश भर के अधिकांश हिस्सों में 28 मई को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 27 मई को नियमित दिनों की तरह कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

विभिन्न राज्यों में छुट्टी की स्थिति

दिल्ली और उत्तर प्रदेश - केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप दोनों राज्यों ने अपने अवकाश कैलेंडर में बदलाव किया है। यहां 27 की बजाय 28 मई को सभी सरकारी, निजी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश - इन राज्यों ने भी चांद दिखने के आधार पर नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत 28 मई को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।

अन्य राज्य - हिमाचल प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी इसी संशोधित नीति के तहत 28 मई को ही अवकाश लागू रहेगा।

महत्वपूर्ण नोट: देश के कई राज्यों में इस समय गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacations) चल रही हैं। जिन क्षेत्रों में समर वेकेशन पहले से प्रभावी है, वहाँ यह छुट्टी उसी अवकाश का हिस्सा मानी जाएगी। लेकिन जिन राज्यों या स्कूलों में अभी गर्मियों की छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं, वहां 28 मई को स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article