यूपी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, प्रयागराज यूनिवर्सिटी, अवध यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मेत कई विश्वविद्यालय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की 139 साल पुरानी यूपी की पहली यूनिवर्सिटी कौन सी है।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि यूपी की पहली यूनिवर्सिटी कौन सी है तो यहां जान लीजिए। कहा जाता है कि यहां से सबसे ज्यादा पीसीएस ऑफिसर्स निकलते हैं।
बता दें यहां हम प्रयागराज विश्वविद्यालय की बात कर रहे हैं। इसे पूरब के ऑक्सफोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक है। इसकी स्थापना 23 सितंबर 1887 को की गई थी। इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है
इतना ही नहीं यहां से पढ़े हुए अनेक छात्र आगे चलकर देश के बड़े राजनेता, न्यायाधीश, लेखक, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी बने। भारत के कई पूर्व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश इस विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं।
यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान जैसे अनेक विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। खासतौर पर हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास और कानून की पढ़ाई के लिए यह विश्वविद्यालय देशभर में प्रसिद्ध है।
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, विधि और शिक्षा संकायों के अंतर्गत 100 से अधिक अंडरग्रेजुएट (UG) व पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स संचालित किए जाते हैं।
यहां यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा के दौर से गुजरना होता है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को पीजीएटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट देना अनिवार्य होता है।