एजुकेशन

AP EAMCET 2026 Answer Key जारी, cets.apsche.ap.gov.in से करें डाउनलोड, 27 तक दर्ज कर पाएंगे ऑब्जेक्शन

AP EAMCET 2026 Answer Key: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने AP EAMCET 2026 आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AP EAMCET 2026 Answer Key

AP EAMCET 2026 Answer Key Download: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) द्वारा AP EAMCET 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। AP EAMCET 2026 Answer Key परिषद की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों-लाखों छात्र वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है। आंसर की से असंतुष्ट छात्र आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बता दें कि पहले एपी ईएएमसीईटी 2026 आंसर की 23 मई को जारी की जाने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसकी डेट में संशोधन किया गया और अब आंसर की 25 मई यानी आज सुबह जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप में आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एपी ईएएमसीईटी 2026 आंसर की?

  • आंध्र प्रदेश एपी EAMCET 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए AP EAMCET 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और एडमिट कार्ड संख्या दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर प्रिंट आउट लें।

कैसे दर्ज करें आंसर की पर आपत्ति?

आंसर की पर आपत्ति दर्ज आधिकारिक वेबसाइट से कर पाएंगे। उम्मीदवार जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं उन प्रश्नों का चयन करें, उनके संबंध में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी करें।

कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

जानकारी के अनुसार, ऑब्जेक्शन विंडो खुल चुकी है। उम्मीदवार आज से लेकर 27 मई सुबह 11 बजे तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद विंडो बंद हो जाएगी और किसी प्रकार के नई ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article