कौन हैं Justice BV Nagarathna? जो बन सकती है देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन

आने वाले दिनों में चीफ जस्टिस के नाम के लिए वरिष्ठता के आधार पर Justice BV Nagarathna का नाम अधिक चर्चा में है। यदि उन्हें यह पद मिलता है तो उनका नाम भारत की पहली महिला चीज जस्टिस के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। आइए उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानें।

Who is Justice BV Nagarathna: भारतीय न्यायपालिका (Indian Judiciary) के इतिहास में जल्द ही एक बहुत ही सुनहरा और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की मौजूदा जज जस्टिस बी.वी. नागरत्ना (Justice B.V. Nagarathna) देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (First Woman Chief Justice of India) बनने की कतार में हैं। जी हां, अगर उन्हें यह पद मिलता है तो वह देश की पहली महिला सीच जस्टिस बन जाएंगी। वरिष्ठता के नियम के अनुसार बात करें तो उनका इस सर्वोच्च पद पर आसीन होना तय माना जा रहा है। देश के 75 साल से अधिक के न्यायिक इतिहास में पहली बार कोई महिला 'मास्टर ऑफ द रोस्टर' की कुर्सी संभालेगी। हालांकि उनका कार्यकाल बहुत लंबा नहीं रहने वाला। यह केवल कुछ हफ्तों का ही होगा, लेकिन उनका यह मुकाम देश की आधी आबादी और महिला सशक्तिकरण के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगा। आइए आज जानते हैं उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में, जिसके माध्यम से वह यहां तक पहुंची है।

कौन हैं Justice BV Nagarathna?

कौन हैं Justice BV Nagarathna (Photo - AI/Newsroom Verified)

विरासत में मिली है कानून और न्याय की सीख

30 अक्टूबर 1962 को जन्मीं जस्टिस बी.वी. नागरत्ना का नाता कानून और न्याय जगत से बहुत पुराना और गहरा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय ई.एस. वेंकटरमैया (E.S. Venkataramiah) देश के 19वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) रह चुके हैं। ऐसे में उनका मुख्य न्यायाधीश बनना किसी बड़ी सफलता से कम नहीं होगा। बता दें कि न्यायिक परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन से ही कानून और न्याय प्रणाली का माहौल मिला, जिसने आगे चलकर उनके करियर की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed