कौन है दीपक राजावत, जिन्हें मिला Air India के CEO का पद, यहां देखें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

Air India Express CEO: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ पद के लिए मौजूदा CFO दीपक राजावत को नियुक्त किया गया है। वह 1 दिसंबर से इस पद का कार्यभार संभालेंगे। आइए अब उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Air India Express CEO: भारतीय विमानन क्षेत्र में नेतृत्व स्तर पर एक बड़ा बदलाव हुआ है। आठ महीने से खाली पड़े टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के सीईओ पद पर मौजूदा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) दीपक राजावत (Deepak Rajawat) को नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक राजावत 1 दिसंबर 2026 से इस नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। दीपक राजावत के पास विमानन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। आइए आज जानते हैं कि कितना पढ़े लिखे हैं एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए सीईओ।

Air India Express CEO Deepak Rajawat

Air India Express CEO Deepak Rajawat (Photo - AI/Newsroom Verified)

कौन हैं दीपक राजावत?

दीपक राजावत एक अनुभवी फाइनेंस और एविएशन प्रोफेशनल हैं। वह लंबे समय से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हैं और उन्हें विमानन कारोबार की गहरी समझ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस में वे बतौर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) वित्तीय प्रबंधन, विस्तार योजनाओं और एयर इंडिया ग्रुप के साथ एकीकरण में अहम भूमिका निभा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले वह विस्तारा से जुड़े रहे, जहां उन्होंने कॉर्पोरेट प्लानिंग, एयरक्राफ्ट एक्विजिशन और फाइनेंस जैसे विभागों में काम किया और बाद में चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) की जिम्मेदारी भी संभाली। अपनी इस भूमिका में उन्होंने रेवेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्क प्लानिंग, सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन, पार्टनरशिप, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इन-फ्लाइट सर्विस, मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे कामों को संभाला।

End of Feed