किस राजा को हिरण के श्राप के कारण 100 सालों तक बाघ बनकर रहना पड़ा? KBC का सवाल

Which King Had To Live As A Tiger For A Hundred Years: किस राजा को हिरण के श्राप के कारण 100 सालों तक बाघ बनकर रहना पड़ा था? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Which King Had To Live As A Tiger For A Hundred Years: इन दिनों केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन चल रहा है। इस सीजन की शुरुआत 10 अगस्त 2026 से हुई थी। इसकी मेजबानी महानायक अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। यहां पूछे जाने वाले सवाल अक्सर दर्शकों की जानकारी को परखने के साथ साथ उन्हें भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाओं और संस्कृति से जुड़ी रोचक बातें जानने का मौका भी देते हैं। ऐसा ही एक सवाल कौन बनेगा करोड़पति में साल 2023 में राजा और हिरण से जुड़ी पौराणिक कथा पर आधारित पूछा गया था। सवाल है कि किस राजा को हिरण के श्राप के कारण 100 सालों तक बाघ बनकर रहना पड़ा था? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Which King Had To Live As A Tiger For A Hundred Years

KBC Question In Hindi: किस राजा को श्राप के कारण 100 साल तक बाघ बनकर रहना पड़ा

क्या था उस राजा का नाम

बता दें यह सवाल साल 2023 में केबीसी में पूछे गया था। अधिकतर लोगों का जवाब राजा परीक्षित होगा। अगर आपका भी यही जवाब है तो आप गलत हैं। पद्म पुराण के अनुसार, राजा प्रभंजन को हिरण के अभिशाप के कारण सौ वर्षों तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था।

End of Feed