Management vs Engineering: मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग, कौन सी डिग्री है बेहतर, जिसमें मिलती है लाखों की सैलरी

Management vs Engineering: कक्षा 12वीं के बाद इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स को लेकर छात्रों में कंफ्यूजन बनी रहती है। हाई सैलरी और अच्छे करियर के लिए दोनों में से कौन सी डिग्री बेहतर है आइए जानते हैं।

Management vs Engineering: कक्षा 12वीं के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा असमंजस यह होता है कि क्या करियर चुनें, जिससे वह एक बेहतरीन भविष्य की दिशा में हाई सैलरी के साथ कदम रख सकें। भारत में इंजीनियरिंग (B.Tech) और मैनेजमेंट में बीबीए दोनों ही सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित डिग्रियां हैं। और यह दोनों डिग्रियां ही हाई सैलरी के लिए जानी जाती है। लेकिन इसमें बेहतर का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी रुचि, क्षमता और करियर के लक्ष्य क्या हैं। तो चलिए आपकी दुविधा को दूर करें और दोनों में अंतर करते हुए जानें की कौन सी डिग्री आपके लिए बेहतर हो सकती है और क्यों?

Management vs Engineering

Management vs Engineering (Photo- AI)

इंजीनियरिंग (B.Tech): तकनीकी विशेषज्ञता की राह

शुरुआत करते हैं इंजीनियरिंग की डिग्री से। यदि आपका दिमाग लॉजिकल है, आपको समस्याओं को सुलझाना, कोडिंग करना, मशीनें या गैजेट्स बनाना पसंद है, तो इंजीनियरिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इंजीनियरिंग के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ना अनिवार्य है। इस कोर्स के लाभ के बारे में बात करें तो इससे आपको टेक्निकल स्किल देती है।

End of Feed