एशिया का सबसे ऊंचा बांध कहां है? जानें कितनी है इसकी हाइट

Highest Dam in Asia: एशिया में 30 हजार से अधिक बांध है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ऊंचा बांध कौन सा है और कहां है। अगर आप जवाब नहीं जानते तो आइए आपको बताएं एशिया के सबसे ऊंचे बांध और इसकी हाइट के बारे में।

Highest Dam in Asia: जब भी दुनिया या एशिया के बड़े और विशालकाय बांधों (Dams) की बात आती है, तो हमारे मन में आधुनिक इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नजारा सामने आता है। ये बांध न सिर्फ लाखों लोगों की प्यास बुझाते हैं और बिजली पैदा करते हैं, बल्कि बाढ़ नियंत्रण में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। बता दें किएशिया में कुल 30,000 से अधिक बांध है, जिसमें से अकेले भारत में बांधों की संख्या ही 5 हजार से अधिक है। लाखों-करोड़ो लोगो की प्यास बुझाने वाले इन बांधों के बारे में सुनते और देखते हुए आपने कभी सोचा की एशिया का सबसे ऊंचा बांध कहां है। आइए आज आपको इस सवाल का जवाब बताएं -

highest dam in Asia

बांधों की संख्या में भारत का तीसरा स्थान

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, भारत में लगभग 5,200 से अधिक बड़े बांध बने हुए हैं। इसमें 5,000 से ज्यादा बनकर तैयार हो चुके हैं और सैकड़ों निर्माणाधीन हैं। बांधों की संख्या के मामले में भारत, चीन और अमेरिका के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

End of Feed