मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा छात्रों को है। बता दें कि राज्य के 8वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 11 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट कहां, कब और कैसे चेक कर सकते हैं इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। छात्र बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका यहां देख सकते हैं।
How to Check MP Board 5th 8th Result 2024?
स्टेप 1- एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Check Results of Class 5th or 8th के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
स्टेप 4- रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्टेप 5- मार्कशीट पर दी गई डिटेल्स को चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
MP Board 5th and 8th Result 2024 Where (MP Board Result Kaha Check Kare)
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी नहीं होगा। इस परीक्षा का रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किया जा रहा है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट rskmp.in पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Result 2024 When (mp board result kab jari hoga)
मध्य प्रदेश बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी होगा। हालांकि, रिजल्ट का लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव किया जा सकता है। रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
