LIVE

घोषित हुआ एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट, Marksheet Link हुआ एक्टिव

अंकिता पांडेUpdated Apr 24, 2024, 12:27 IST
Follow on Google News
एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2024

घोषित हुआ एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट, Marksheet Link हुआ एक्टिव

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर लिंक 12:30 बजे एक्टिव की जाएगी। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MPBSE MP Board Class 8th Result 2024 Direct Link

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Class 5th Result 2024) जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।

APR 23, 2024 17:38 IST

MP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी जारी होने वाला है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर पाएंगे।
APR 23, 2024 16:38 IST

MP Board 5th Result 2024: कैसा रहा रिजल्ट?

एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा है। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है।
APR 23, 2024 14:18 IST

MP Board 12th Result 2024 Date and Time

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी होगा। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी कड़ी में अब 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी हो जाएगा।
APR 23, 2024 13:27 IST

MP Board Result 2024: 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट जारी होने की तारीख जल्द बताई जाएगी।
APR 23, 2024 12:30 IST

MP Board 5th Result 2024 Marksheet Link: एक्टिव हुआ लिंक

एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट का लिंक कर दिया गया है। MP Board Class 5th का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट - rskmp.in पर जाना होगा।
APR 23, 2024 12:08 IST

MP Board 5th Result 2024 Pass Percentage: कैसा रहा 5वीं का रिजल्ट?

इस साल कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 12 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से अच्छा रहा है। जहां सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
APR 23, 2024 11:44 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - घोषित हुआ एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है।
APR 23, 2024 11:35 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 23, 2024 11:30 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।
APR 23, 2024 11:26 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - चंद मिनटों में जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट चंद मिनटों में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट लिंक 12:30 बजे एक्टिव होगी।
APR 23, 2024 11:19 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - एमपी बोर्ड 5वीं का पास प्रतिशत

बीते साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11,79,883 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 9,70,701 स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। बता दें कि साल 2023 में कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 82.27% दर्ज किया गया था।
APR 23, 2024 11:15 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - बोर्ड ने की घोषणा

APR 23, 2024 11:12 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - 12 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई थी। बता दें कि इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 12 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा।
APR 23, 2024 11:02 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - यहां से डाउनोड करें रिजल्ट

  • mpbse.nic.in,
  • mpresults.nic.in
  • rskmp.in
  • QR code
  • MPBSE Mobile app
APR 23, 2024 10:57 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - 11:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह ठीक 11:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट की लिंक 12:30 बजे एक्टिव होगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट rskmp.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
APR 23, 2024 10:48 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 23, 2024 10:09 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - बीते साल का पास प्रतिशत

बीते साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में 11,79,883 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 9,70,701 स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। बता दें कि साल 2023 में कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 82.27% दर्ज किया गया था।
APR 23, 2024 09:51 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - ग्रामीण छात्रों का रिजल्ट बेहतर

बीते साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स का रिजल्ट शहरी क्षेत्रों के स्टूडेंट्स के मुकाबले बेहतर था। साल 2023 में जहां ग्रामीण छात्रों का पास प्रतिशत 85.58% दर्ज किया गया था, वहीं शहरी छात्रों का पास प्रतिशत 72.73% दर्ज किया गया था।
APR 23, 2024 09:47 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - यहां चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट लिंक 12:30 बजे एक्टिव होगी। स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
  • mpbse.nic.in,
  • mpresults.nic.in
  • rskmp.in
  • QR code
  • MPBSE Mobile app
APR 23, 2024 09:24 IST

MPBSE MP Board 5th Result 2024 LIVE - बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। साल 2023 में एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में कुल 82.27 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। जबकि,कक्षा 8वीं में 76.09 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।