एजुकेशन

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जल्द ही , वेबसाइट डाउन होने पर डिजिलॉकर के जरिए चेक करें परिणाम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 23, 2024, 03:42 PM IST

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in, rskmp.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यदि साइट क्रैश होती है तो छात्र डिजिलॉकर के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MP Board 5th 8th Result 2024 On Digilocker: यहां डिजिलॉकर के जरिए चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश आज यानी 23 अप्रैल 2024, (मंगलवार) को 11 बजकर 30 मिनट पर 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in, rskmp.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा के लिए कुल 24 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पांचवी की परीक्षा में कुल 11,79,883 छात्र शामिल थे। जबकि 8वीं की परीक्षा में 9,70,701 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परिणाम घोषित होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्र डिजिलॉकर के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MP Board 5th 8th Result 2024 On Digilocker

  • डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Results के लिंक को क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MP Board 5th 8th Result 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फील करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

MP Board 5th Result: कक्षा 5वीं रिजल्ट में ये जिले टॉप पर

  • नरसिंहपुर - 98.72%
  • डिंडौरी - 98.58%
  • मंडला - 98.31%
  • अनुपपुर - 97.97%
  • अलीराजपुर - 97.72%
  • छिंदवाड़ा - 97.71%
  • सीहोर: 97.56%
  • शहडोल - 96.35%

MP Board 5th Result: इतने लाख छात्र परीक्षा में शामिल

इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं 8वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी़। एग्जाम 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक निर्धारित था। 5वीं के एग्जाम के लिए कुल 11,79,883 छात्र व 8वीं के एग्जाम में कुल 10,66,405 छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article