DANIPS क्या है और यह IPS से कैसे है अलग? प्रशासनिक और पुलिस सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए जानना है जरूरी

भारत में पुलिस सेवा की बात आती है तो सबसे पहले आईपीएस का नाम आता है। लेकिन क्या आप DANIPS के बारे में जानते हैं। यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से केवल आईपीएस नहीं बल्कि आप DANIPS पद पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

What is DANIPS: भारत में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। जब भी पुलिस सेवा या खाकी वर्दी का जिक्र होता है, तो अधिकांश युवाओं के मन में सबसे पहला नाम IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा का ही आता है। हालांकि, बहुत से अभ्यर्थियों को यह जानकारी नहीं होती कि सिविल सेवा परीक्षा के जरिए ही पुलिस विभाग में एक और बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पद मिलता है, जिसे DANIPS कहा जाता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस पद का अपना अलग जलवा और महत्व है। यदि आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, तो DANIPS के बारे में जानने के साथ इसके और IPS के बीच का अंतर समझना आपके करियर विजन के लिए बेहद आवश्यक है।

What is DANIPS

What is DANIPS (Photo - AI/Newsroom Verified)

DANIPS क्या है?

DANIPS का पूरा नाम Delhi, Andaman and Nicobar Islands, Lakshadweep, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu Police Service है। यह केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के लिए एक ग्रुप 'बी' सिविल सेवा कैडर है। इस पद पर भर्ती यूपीएससी सीएसई परीक्षा के माध्यम से मेरिट लिस्ट के आधार पर पूरी की जाती है। बता दें कि DANIPS अधिकारी के रूप में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) या उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर तैनात किया जाता है। यह सेवा सीधे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आती है।

End of Feed