CBSE Veer Gatha: क्या है सीबीएसई का वीर गाथा प्रोजेक्ट 2.0, हर स्कूल से जाएंगे 4 छात्रों के नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:22 PM IST

CBSE Veer Gatha Edition 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से वीर गाथा परियोजना 2.0 शुरू की गई है। इसके तहत संबद्ध स्कूलों के छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कई परियोजनाएं शुरू करनी होंगी और सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट को रक्षा और शिक्षा मंत्रालयों की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

CBSE Veer Gatha Project 2.0: वीर गाथा परियोजना के दूसरे संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। प्रोजेक्ट वीर गाथा का पहला संस्करण अगस्त 2021 से जनवरी 2022 तक आयोजित किया गया था। यह सीबीएसई और राज्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के लिए आयोजित किया जाता है। इसके तहत छात्रों को अलग-अलग प्रोजेक्ट करने होते हैं। वीर गाथा की शुरुआत रक्षा मंत्रालय की ओर से इस विचार के प्रस्ताव के बाद की गई थी कि स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के आधार पर परियोजनाओं या गतिविधियों को करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

CBSE Veer Gatha Project 2.0

सीबीएसई वीरगाथा प्रोजेक्ट

इसी के अनुसार रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सहयोग से वीर गाथा परियोजना 2.0 का आयोजन कर रहा है। यह परियोजना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्कूलों के लिए खुली है।

End of Feed