भारत में एंटरप्रॉन्योरशिप डेवलपमेंट से जुड़े मौजूदा ट्रैंड क्या हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 11:45 AM IST

इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत में आज 5,694 सक्रिय निवेशक हैं और 38 हजार से ज़्यादा स्टार्टअप हैं। इसलिए, एंटरप्रॉन्योरशिप और स्टार्टअप का ट्रेंड बढ़ रहा है।

वो दिन गए जब भारत में दुनिया की सबसे कम उद्यमी गतिविधियां होती थी और महज 5% भारतीयों के खुद के व्यवसाय थे । आज के वक्त में माहौल पूरी तरह से बदल गया है। इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत में आज 5,694 सक्रिय निवेशक हैं और 38 हजार से ज़्यादा स्टार्टअप हैं। इसलिए, एंटरप्रॉन्योरशिप और स्टार्टअप का ट्रेंड बढ़ रहा है। हालांकि, कोई व्यवसाय सफलतापूर्वक चलाना या कोई नया व्यवसाय शुरू करना तब सही लगता है जब आप एंटरप्रॉन्योरशिप से जुड़े ट्रैंड से अपडेट हों और व्यवसाय की समझ विकसित कर लें।

What are the Current Trends in Entrepreneurship Development in India

What are the Current Trends in Entrepreneurship Development in India

एंटरप्रॉन्योरशिप डेवलपमेंट में एग्जिक्युटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम (ईएमपीईडी) एंटरप्रॉन्योर बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक आदर्श पाठ्यक्रम है। ये पाठ्यक्रम आपको सिर्फ "एंटरप्रॉन्योर डेवलपमेंट क्या है?" ये नहीं बताता, बल्कि ये इस पाठ्यक्रम को करने वालों के कौशल को निखार कर अपने व्यवसाय में अमल में लाना सिखाता है ।

एंटरप्रॉन्योरशिप डेवलपमेंट में मौजूदा ट्रैंड के बारे में जानें

  • स्टार्टअप इंडिया का शुभारंभ
  • सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग पर बढ़ते खर्च
  • सेल बढ़ाने में माइक्र इन्फ्लुएंसर की मदद
  • एंटरप्रॉन्योर समुदाय का विकास
ये ट्रैंड व्यवसाय की दुनिया के उन परिवर्तनों को जानने में मदद करेंगे जो सही व्यावयिक निर्णय लेने में मदद करते हैं।

End of Feed