क्या सैनिक या मिलिट्री स्कूल के बच्चों को भारतीय सेना में छूट मिलती है? जानें कितना होता है फायदा

What Are The benefits Of Joining Sainik Or Military School: अधिकतर छात्रों व अभिभावकों का सवाल रहता है कि क्या सैनिक या मिलिट्री स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को भारतीय सेना यानी इंडियन आर्मी में छूट मिलती है? यहां आप जान सकते हैं।

What Are The benefits Of Joining Sainik Or Military School: अधिकतर माता पिता का सपना अपने बच्चे को सैनिक या मिलिट्री स्कूल में पढ़ाने का होता है। हालांकि यहां एडमिशन आसान नहीं होता है, इसके लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट के दौर से गुजरना होता है। यहां सीटें कम होती हैं और आवेदन की संख्या काफी ज्यादा होती है। यही कारण है कि सभी छात्रों को एडमिश नहीं मिल पाता है। देशभर में कुल 33 सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से संचालित किए जाते हैं। वहीं यहां कुल 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल हैं। इसमें चैल राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (हिमाचल प्रदेश), अजमेर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (राजस्थान), धौलपुर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (राजस्थान), बेंगलुरु राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (कर्नाटक) और बेलगाम राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (कर्नाटक) है। ऐसे में अधिकतर छात्रों व अभिभावकों का सवाल रहता है कि क्या सैनिक या मिलिट्री स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को भारतीय सेना यानी इंडियन आर्मी में छूट मिलती है? यहां आप जान सकते हैं।

What Are The benefits Of Joining Sainik Or Military School

क्या सैनिक या मिलिट्री स्कूल के बच्चों को भारतीय सेना में छूट मिलती है

कैसे मिलता मिलिट्री स्कूल में एडमिशन

यहां कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए छात्रों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) और इटरव्यू के दौर से गुजरना होता है। कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। छात्र को पांचवी कक्षा पास होना चाहिए। वहीं कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह केवल लड़कों के लिए होता है। छात्र को आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।

End of Feed