WBSSC SLST 2025 Result Out: घोषित हुए वेस्ट बंगाल स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

WBSSC SLST 2025 Result Link Active: वेस्ट बंगाल स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट westbengalssc.com पर जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

WBSSC SLST 2025 Result Pdf Download: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने 2025 के लिए स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट (SLST) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट westbengalssc.com के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

WBSSC SLST 2025 Result Out

WBSSC SLST 2025 का रिजल्ट जारी

जो विद्यार्थी कक्षा 11, 12 की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य भर के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कुल 35,726 असिस्टेंट टीचर के पद भरे जाएंगे।

End of Feed