WBBSE Madhyamik Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट wbbse.wb.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें ऑनलाइन मार्कशीट

WBBSE Madhyamik Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 9.7 लाख से अधिक छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

WBBSE Madhyamik Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज यानी 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 9.7 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। WBBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 10:15 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र WB 10th Result 2026 Link पर क्लिक कर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

WBBSE Madhyamik Result 2026 Out

WBBSE Madhyamik Result 2026 Out

लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 4,26,733 लड़के, 5,44,606 लड़कियां और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार है। परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर के 2,682 केंद्रों पर 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था।

End of Feed