27 साल तक नहीं मानी हार, 59 की उम्र में बने सरकारी शिक्षक, पढ़ें विजय कुमार शर्मा की कहानी

Vijay Kumar Sharma Success Story In Hindi: बागपत के विजय कुमार शर्मा ने 27 वर्षों के लगातार प्रयास के बाद 59 वर्ष की उम्र में सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा किया। टीजीटी संस्कृत के पद पर चयनित शर्मा को 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

Vijay Kumar Sharma Success Story In Hindi: अक्सर 59 साल की उम्र में लोग नौकरी से रिटायरमेंट की तैयारी करने लगते हैं, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसने इसी उम्र में अपनी मेहनत से एक नई मिसाल पेश की है। बता दें यहां हम बागपत के विजय कुमार शर्मा की बात कर रहे हैं। करीब 27 वर्षों तक सरकारी शिक्षक बनने के लिए प्रयास करने के बाद आखिरकार उनका चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हो गया है। बड़ौत क्षेत्र के बडावद गांव निवासी विजय कुमार शर्मा को करीब 59 वर्ष 8 महीने की उम्र में यह नियुक्ति मिली है।

Vijay Kumar Sharma Success Story In Hindi

Vijay Kumar Sharma Success Story: बागपत के विजय कुमार शर्मा 59 की उम्र में बने सरकारी टीचर

इंटरव्यू न होने पर सपना हुआ साकार

विजय कुमार शर्मा ने वर्ष 1999 में सरकारी शिक्षक बनने का लक्ष्य तय किया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में लगातार हिस्सा लेना शुरू किया। कई बार लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने के बावजूद अंतिम चयन नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग आठ बार इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से नियुक्ति नहीं मिल पाई।

End of Feed