Uttarakhand PCS Result: उत्तराखंड पीसीएस का रिजल्ट जारी, जसमीत कौर और अदिति पुनेठा ने किया टॉप

Uttarakhand PCS Result 2024 declared: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है।यह परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है।

Uttarakhand PCS Result 2024 declared: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है। आयोग ने डिप्टी कलेक्टर पद के लिए नौ अभ्यर्थियों, पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग) पद के लिए 10 अभ्यर्थियों, जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) पद के लिए पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (शहरी विकास विभाग) पद के लिए सात अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

Uttarakhand PCS Result 2024

Uttarakhand PCS Result 2024

उत्तराखंड पीसीएस में बेटियां बनीं टॉपर

इस बार परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर के अलावा वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा के अलावा ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, साक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी को सफलता मिली है।

End of Feed