महानवमी पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने जारी किए निर्देश, ​शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद

Maha Navami Holiday 2026: उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने महा नवमी के अवसर पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Maha Navami Holiday 2026: उत्तराखंड में रहने वाले लोगों के लिए छुट्टी से जुड़ी अहम खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने महा नवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला शारदीय नवरात्र के दौरान मनाए जाने वाले महा नवमी पर्व को देखते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। महा नवमी को नवरात्र का महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

Maha Navami Holiday 2026

महानवमी पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है नवरात्र

End of Feed