शिक्षकों पर योगी सरकार की सख्ती, स्कूल खुलने से इतनी देर पहले पहुंचने के निर्देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:42 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि अब परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित शिक्षण अवधि में कोई भी शिक्षक विद्यालय प्रांगण से बाहर नहीं रहेगा। अब टीचर्स को स्कूल शुरू होने के 15 मिनट पहले पहुंचना होगा और बंद होने के 30 मिनट बाद तक स्कूल में रहना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
छात्रों की पढ़ाई को लेकर सजग योगी सरकार का निर्देश, शिक्षण अवधि में स्कूल में ही रहेंगे शिक्षक
स्कूल शुरू होने के 15 मिनट पहले और बंद होने के 30 मिनट बाद तक स्कूल में रुकेंगे शिक्षक
शैक्षणिक कार्य अवधि में रैली, प्रभात फेरी, मानव श्रृंखला और गोष्ठी का आयोजन नहीं होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि अब परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित शिक्षण अवधि में कोई भी शिक्षक विद्यालय प्रांगण से बाहर नहीं रहेगा। शिक्षक शिक्षण अवधि से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होंगे एवं शिक्षण अवधि के बाद कम से कम 30 मिनट उपस्थित रहकर पंजिका तथा अन्य अभिलेख अपडेट करेंगे और अगले दिन की कक्षा शिक्षण की रूपरेखा तैयार करेंगे। साथ ही, साप्ताहिक कैलेंडर का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि शैक्षिक कैलेंडर में निर्धारित समय सारिणी का अनुपालन नहीं सुनिश्चित किया जा सका है तो इसकी प्रतिपूर्ति के अतिरिक्त क्लास की व्यवस्था की जाएगी।

शिक्षकों पर योगी सरकार की सख्ती, स्कूल खुलने से इतनी देर पहले पहुंचने के निर्देश

इसके अलावा, शैक्षणिक कार्य अवधि में रैली, प्रभात फेरी, मानव श्रृंखला और गोष्ठी का आयोजन नहीं होगा। छात्रों के पठन पाठन को लेकर सजग मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसे अमल में लाने का निर्देश दिया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों के लिए समय अवधि एवं कार्य निर्धारण को लेकर की जा रही कार्यवाही संतोषजनक नहीं है। ऐसे में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने जनपद में इनका अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

End of Feed