UP 10th-12th Result 2026: कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

UP Board 10th-12th Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कॉपियां चेक करना शुरू भी कर दिया है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि बोर्ड रिजल्ट कब जारी करेगा और कैसे स्टेप बाय स्टेप आप एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं... UP Board result, UP 10th-12th result 2026

UP Board 10th-12th Result : इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा खत्म हुए एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में छात्र अब रिजल्ट की प्रतीक्षा में हैं। बोर्ड ने भी कॉपी चेक करने का काम शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार कॉपी चेक करने के लिए 200 से भी ज्यादा सेंटर्स बनाए हैं। उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने 18 मार्च 2026 से दोनों परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। ये 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। हालांकि 21 मार्च और 26 मार्च को कॉपियां चेक करने का काम नहीं होगा क्योंकि इन दोनों ही दिनों में अवकाश है।

UP board Result 2026

UP board Result 2026

बोर्ड ने दी थी जानकारी

End of Feed