LIVEubse.uk.gov.in, Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 DECLARED: आ गया उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

ubse.uk.gov.in, Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 DECLARED: आ गया उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024 Updates: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो (Uttakarakhand Board 10th Result) गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 30 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी जारी हो गा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in, uaresult.nic.in पर उपलब्ध करवा (UK Board Class 10th Result) दिया गया है। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक (UK Board Class 12th Result) कर सकते हैं। नतीजे की घोषणा बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय से घोषित की है। यूबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,16,823 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
बता दें उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल करीब 156 केंद्र चयनित किए गए थे। वहीं पिछले साल 12वीं के पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो कुल 82.63% छात्रों ने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमें लड़कों का पास पर्सेंटेज 79.94 फीसदी व 85.83 फीसदी छात्राएं पास हुई थी। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
Uttarakhand Board Result 2024 Pass Percentage: लड़कियां अव्वल
इस साल उत्तराखंड 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 89.14% है। लड़कों का पास प्रतिशत 85.59% रहा है। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 92.54% देखा गया है। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।
Uttarakhand Board में फेल होने पर क्या करें?
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अगर किसी विषय में पास नहीं कर पाते हैं, तो आपको उसके लिए यूके बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। हालांकि एक, दो से ज्यादा विषयों में फेल होने पर आपको अगले साल फिर से Uttarakhand Board एग्जाम देना होगा।
Uttarakhand Board 12th Toppers 2024: पीयूष और कंचन को रैंक 1
उत्तराखंड बोर्ड इंटर में पीयूष खोलिया, अल्मोड़ा विवेकानंद के छात्र और कंचन जोशी हल्द्वानी हरगोविन्द सुयाल की छात्रा ने 488/500 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
Uttarakhand Board 10th Toppers 2024: पिथौरागढ़ की प्रियांशी टॉपर
Uttarakhand Board हाईस्कूल परीक्षा में 89 प्रतिशत पास हुए हैं। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 अंक मिले हैं।
Uttarakhand Board 10th Result 2024 LIVE: 89 फीसदी छात्र पास
Uttarakhand Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 89 प्रतिशत पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले अच्छा रहा है।
Uttarakhand Board Result 2024 Declared: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इसके बाद छात्र वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
Uttarakhand Board Result 2024 LIVE: वेबसाइट डाउन
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। ऑफिशियल वेबसाइट डाउन हो गई है।
Uttarakhand Board Result 2024 LIVE: क्या है पासिंग मार्क्स?
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी नंबरों की जरूत होती है। ऐसे छात्र जो इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स से खुश नहीं थे, उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।
UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: तैयारियां पूरी
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11:30 बजे जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ तैयार रहें।
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024: आने वाला है रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल प्रदेश भर के 2.10 लाख छात्रों को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है।
UBSE 10th Result 2024 LIVE: कितने छात्र हुए थे पास
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की तरफ से कक्षा 10वी और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल 2024 को जारी हो जाएगा। पिछले साल इंटर में 80.98 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही पास हुए थे।
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024: कौन जारी करेगा रिजल्ट?
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से सोमवार को रिजल्ट को लेकर एक नोटिस जारी किया गया। UBSE सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी द्वारा बताया गया कि बोर्ड मुख्यालय में मंगलवार को सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट द्वारा सुबह 11.30 बजे Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 की घोषणा होगी।
UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: इन वेबसाइट्स पर पाएं रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र अपनी मार्कशीट Uttarakhand Board की ऑफिशियल वेबसाइट-
ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट
uaresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Uttarakhand Board Result 2024 LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस मार्कशीट की मदद से आगे कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों को उनके स्कूल से कुछ दिनों के बाद ओरिजिनल मार्कशीट प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के बाद मिलेगी।
Uttarakhand Board Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में आएगा रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कल सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
Uttarakhand Board Result 2024 LIVE: कौन जारी करेगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट?
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से सोमवार को रिजल्ट को लेकर एक नोटिस जारी किया गया। UBSE सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी द्वारा बताया गया कि बोर्ड मुख्यालय में मंगलवार को सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट द्वारा सुबह 11.30 बजे Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 की घोषणा होगी।
UBSE 10th 12th Result 2024 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- यूबीएसई 10वीं और 12th रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 LIVE: आज जारी होगा रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षाफल आज मंगलवार को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।
Uttarakhand Board Result Live - ubse.uk.gov.in पर जारी होगा परिणाम
इस साल परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलीं थी, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड कल 30 अप्रेल को रिजल्ट जारी करने वाला है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ubse.uk.gov.in से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
UK Board 10th, 12th Results Live Update - यूबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2024 जारी को लेकर अपडेट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE Result 2024) 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों की घोषणा करेगा। यूबीएसई कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2024 (UK Board 10th, 12th Results) जारी होते ही इस पेज से रिजल्ट लिंक पा सकेंगे।