UTET Notification 2024: जारी हुआ उत्तराखंड टीईटी का नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

UTET Notification 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी यूटीईटी के लिए आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

UTET Notification 2024, Uttarakhand TET 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता (UTET) परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 23 जुलाई 2024 को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी उत्तराखंड टीईटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर आज यानी 23 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 20 अगस्त से 22 अगस्त के बीच आवेदन पत्र में सुधार पर सकेंगे।

UTET Notification 2024

UTET Notification 2024

Uttarakhand TET 2024 Date: अक्टूबर में होगी परीक्षा

नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड टीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से 5 और पेपर II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए होता है। इस साल यूटीईटी का आयोजन 26 अक्टूबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

End of Feed