UP TET Result 2026: 72 हजार से ज्यादा आपत्तियों में 71 हजार खारिज, OMR और नॉर्मलाइजेशन पर आयोग का फैसला

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के नतीजों से जुड़ी आपत्तियों पर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अहम फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के नतीजों से जुड़ी आपत्तियों पर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अहम फैसला लिया है। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों की ओर से करीब 72 हजार प्रत्यावेदन दिए गए थे। इनमें से 71 हजार से ज्यादा आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। वहीं, करीब 500 से 700 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में सुधार की मांग को स्वीकार किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की आपत्तियों को चार श्रेणियों में बांटकर उनकी जांच की। पहली श्रेणी में OMR शीट से जुड़ी शिकायतें थीं। इनमें अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के गोले गलत भरने अथवा नहीं भरने की शिकायतें शामिल थीं।

यूपी टीईटी रिजल्ट 2026

यूपी टीईटी रिजल्ट 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के मुताबिक, प्रमाणपत्र में नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग से जुड़ी गलतियों को ठीक किया जाएगा। इसके लिए आयोग जल्द ही अपने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को संशोधित प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।

End of Feed