UPTET 2023: कब जारी होगा यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें इस बार क्या होंगे बदलाव

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 16, 2023, 03:50 PM IST

UPTET 2023 Notification Date: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार बहुत जल्द UPTET 2023 अधिसूचना जारी कर सकती है। UPTET 2023 अधिसूचना फरवरी 2023 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के​ लिए आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। जानें ए​लिजिबिलिटी के बारे में

UPTET 2023 Notification बहुत जल्द UPTET 2023 अधिसूचना जारी कर सकती है। UPTET 2023 अधिसूचना फरवरी 2023 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। UPTET 2023 की आधिकारिक अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अन्य विवरण जैसे यूपीटीईटी परीक्षा तिथि, योग्यता, आवेदन पत्र आदि की जांच की जा सकेगी।

UPTET 2023  Notification and time

कब जारी होगा यूपीटेट परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन

UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है, जिसका आयोजन अभी तक हर साल UPBEB करती थी। लेकिन हाल ही के अपडेट के बाद यह जानकारी आई है कि उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) अब इस परीक्षा का आयोजन करेगी। इसे से जुड़ा योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने कथा था कि ''प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इसी नए आयोग के माध्यम से किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि TET समय पर हो।''

End of Feed