UPTET 2023 : कब जारी होगा यूपीटेट नोटिफिकेशन? यहां है पूरी डिटेल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 28, 2023, 04:10 PM IST

UPTET 2023 Notification Sarkari Result Live - क्या आप यूपीटेट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं? बता दें, जल्द ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से नया अपडेट आ सकता है। उम्मीदवार यहां से यूपीटेट नोटिफिकेशन की अनुमानित तिथि, योग्यता, अप्लाई लिंक इत्यादि के बारे में देख सकते हैं।

Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2023 Notification जल्द जारी होने की संभावना बढ़ती जा रही है। हाल ही के अपडेट के अनुसार, UPTET 2023 की अधिसूचना मार्च 2023 के महीने में कभी भी आने की उम्मीद है। UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है, बता दें, इस परीक्षा का आयोजन UPBEB द्वारा किया जाता है।

uptet 2023 notification

यूपीटेट 2023 नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के सीएम के एक ट्वीट के अनुसार, UPTET 2023 आयोजित करने के लिए एक परीक्षा संचालन प्राधिकरण का गठन किया जा सकता है, इस प्राधिकरण को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) नाम से जाना जाएगा। यूपी टीईटी अधिसूचना 2023 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी होगी।

End of Feed