UPTAC Round 3 Seat Allotment Result 2026 Released: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC 2026) के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर (UPTAC Round 3 Seat Allotment Result 2026) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर (UPTAC Round 3 Seat Allotment Result) सकते हैं। यहां राउंड 3 रिस्पॉन्स 1 अगस्त 2026 तक होगा। यदि आप अलॉट हुई सीट और कॉलेज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, तो Freeze का ऑप्शन चुनें।
UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026 Released: यहां देखें यूपीटीएसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
बता दें राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 जुलाई को जारी कर दिया गया था। वहीं अब राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPTAC Round 3 Seat Allotment Result 2026 Released: ऐसे चेक करें यूपीटैक राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- सबसे पहले uptac.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPTAC Round 3 Seat Allotment Rsult 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- अब डैशबोर्ड में Seat Allotment Status टैब पर जाएं।
- अलॉटेड कॉलेज ब्रांच और अन्य जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
UPTAC Round 3 Seat Allotment Result: इस डेट तक कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग
यहां उम्मीदवारों को राउंड 3 सीट रिस्पॉन्स 1 अगस्त 2026 तक करना होगा। वहीं राउंड 4 सीट अलॉटमेंट (Auto-Freeze) का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों को 4 से 7 अगस्त के बीच कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करना होगा।
UPTAC Round 3 Seat Allotment:सीट आवंटित करने की प्रक्रिया
UPTAC सीट अलॉटमेंट इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में योग्य अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी (कैटेगरी), सीटों की उपलब्धता और भरे गए कॉलेज व कोर्स विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित करने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य सभी उम्मीदवारों को पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से एडमिशन का अवसर देना होगा।
