UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: जारी हुआ यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: ग्राम पंचायत अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: यूपी वीडीओ की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1468 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और अलग से कट-ऑफ अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: ऐसे चेक करें यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

UPSSSC VDO Final Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 1468 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। परीक्षा के स्कोर के आधार पर अभिलेख परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 6 मई 2026 तक आयोग को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। अब मुख्य परीक्षा के स्कोर और अभिलेखों के आधार पर कुल 1468 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

End of Feed