UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Final Answer Key 2023 Date: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट (UPSSSC PET Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UPSSSC PET Result 2023
UPSSSC PET Sarkari Result 2023: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार
आयोग द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को दो शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 1058 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
UPSSSC PET Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
आयोग द्वारा यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी की गई थी। वहीं, यूपी पीईटी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Download UPSSSC PET Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Score Card 2023: कब तक मान्य होगा स्कोर
यूपी पीईटी स्कोर अगले एक साल के लिए मान्य होगा। स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी अगले एक साल तक राज्य की ग्रुप सी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
