Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2023) के परिणाम घोषित करने वाला है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023
अंतिम व संशोधित उत्तर कुंजी की जा चुकी है। अब बस परिणाम आने की देरी है, एक रिपोर्ट के अनुसार, आज से कल तक में UPSSSC PET Result 2023 को जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आंसर नहीं देखी है, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं और सभी परीक्षा दिनों और पालियों की आंसर की देख सकते हैं।
आंसर की पहले हो चुकी है जारी
पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 6 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 15 नवंबर को बंद हो गई थी। आयोग ने फाइनल आंसर की तैयार करने के लिए इन आपत्तियों की समीक्षा की।
कब हुई थी परीक्षा - UPSSSC PET Exam Date
परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जारी होने पर, UP PET Result की जांच करने का सीधा लिंक यहां साझा किया जाएगा। इसलिए पेज पर बने रहें।
Steps to check UPSSSC PET 2023 final answer key
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- परीक्षा के दिन और जिस पाली में आप उपस्थित हुए थे, उसके लिए पीईटी अंतिम/रिवाइज्ड आंसर की डाउनलोड लिंक खोलें।
- एक पीडीएफ खुलेगी।
- इसे डाउनलोड करें और रिवाइज्ड आंसर की जांचें।
UPSSSC PET Result 2023 Website
घोषित होने पर उम्मीदवार यूपी पीईटी परिणाम upsssc.gov.in पर देख सकते हैं।
