UPSSSC PET Admit Card 2025 Release Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार upsssc.gov.in पर से UPSSSC PET Admit Card 2025 Download कर सकेंगे। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा हॉल में लाना अनिवार्य है।
image - unsplash
अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, UPSSSC पंजीकरण संख्या की संख्या जरूरत होगी। UPSSSC PET 2025 शहर सूचना पर्ची 27 अगस्त को जारी की गई थी, जिससे उम्मीदवारों को अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल गई।
कब होगी परीक्षा, UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega
UPSSSC PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी, यही कारण है कि एडमिट कार्ड एक से दो दिन में जारी होने की पूरी संभावना है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगी UPSSSC PET Admit Card 2025 Link इस पेज पर शेयर किया जाएगा।
UPSSSC PET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
UPSSSC PET Admit Card 2025 Download PDF तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
चरण 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: UPSSSC PET Admit Card 2025 Link पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
चरण 5: प्रिंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें, और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
UPSSSC PET परीक्षा शिफ्ट समय
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UP PET एडमिट कार्ड 2025 में दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। उम्मीदवार UP PET 2025 परीक्षा की शिफ्ट-टाइमिंग नीचे देख सकते हैं।
पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 और दूसरी शिफ्ट दोहपर बाद 3 से 5 तक चलेगी।
