UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए कल आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह 'ग' (Group C) के पदों पर निकलने वाली भविष्य की सभी भर्तियों में शामिल होने के लिए पीईटी परीक्षा में सफल होना और वैध स्कोरकार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लें।
UPSSSC PET 2026 (Photo - AI)
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
पीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट तक का इंतजार न करें और सर्वर डाउन और अन्य समस्याओं से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JAC Supplementary Result 2026: झारखंड कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड, यहां देखें आसान स्टेप
UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप इस प्रकार है -
स्टेप 1 - यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Applicant Segment' में जाकर "Apply" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब यहां दिए गए PET 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें शैक्षणिक योग्यता का विवरण सही-सही भरें।
स्टेप 5 - निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपनी स्पष्ट पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 6 - नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
स्टेप 7 - फॉर्म की जांच करने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
स्कोरकार्ड की क्या है मान्यता?
उम्मीदवारों को बता दें कि UPSSSC PET का स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने की तिथि से 1 वर्ष के लिए वैध रहता है। इसके आधार पर अभ्यर्थी लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) जैसी कई भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र बनते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत! अब RTI से कम खर्च में मिलेगी आंसर कॉपी, CIC ने नियम बदलने के दिए निर्देश
क्या है परीक्षा पैटर्न और स्कीम
पीईटी परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, इसलिए सटीक उत्तरों का अभ्यास करना आवश्यक है।
