UPSSSC ने जारी किया 'पशुधन प्रसार अधिकारी परिणाम 2026', यह रहा डायरेक्ट लिंक

UPSSSC Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026 जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026 Download: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एलिजिबिलिटी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या 17-Exam/2026 के तहत निकाली थी। इसके जरिए पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1251 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें सामान्य पदों के साथ विशेष और बैकलॉग पद भी शामिल हैं।

UPSSSC Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026

UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी परिणाम 2026 जारी

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 500 पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। वहीं, OBC के लिए 345, SC के लिए 254, EWS के लिए 124 और ST वर्ग के लिए 25 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा OBC वर्ग में विशेष/बैकलॉग के 3 पद भी शामिल हैं।

End of Feed