UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: जूनियर असिस्टेंट मेन परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 5329 अभ्यर्थी हुए सफल, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल 3 की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार upsssc.gov.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क एवं असिस्टेंट स्तर-III मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 9 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में कुल संशोधित 5339 रिक्त पदों 5329 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। लिखित परीक्षा, टाइपिंग परीक्षा तथा दस्तावेज सत्यापन के बाद तैयार की गई अंतिम मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से आसान स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026

UPSSSC Junior Assistant Final Result 2026 (Photo - AI)

पदों में किया गया था संशोधन

शुरुआत में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क एवं असिस्टेंट भर्ती के तहत कुल 5512 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हालांकि, विभिन्न अधियाचनकर्ता विभागों जैसे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, भूगर्भजल विभाग, परिवार कल्याण तथा भू अध्याप्ति निदेशालय द्वारा पदों की संख्या में संशोधन किए जाने के बाद कुल रिक्त पदों की अंतिम संख्या 5339 निर्धारित की गई।

End of Feed