UPSSSC Forest Guard Mains Exam City Slip 2026 Released: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ गार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ गार्ड मेन्स एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPSSSC Forest Guard Mains Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स एग्जाम सिटी स्लिप
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 708 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 27 सितंबर 2026 को एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यहां अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वह मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त ही परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकेंगे। अतः अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा कर परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना प्राप्त कर लें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026 Download
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइ upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC Forest Wild Life Guard Recruitment 2026 Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSSSC Forest Guard Mains Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड
बता दें यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। उम्मीद है कि 20 से 22 सितंबर के बीच एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
