UPSSSC Excise Constable Result 2026: आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, जानें किस शहर में होगी फिजिकल परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable यानी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत (शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Excise Constable यानी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत (शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत आबकारी सिपाही के कुल 820 पदों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा।

UPSSSC Excise Constable Result 2026

आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का PST और PET 7 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया लखनऊ जिले में आयोजित की जाएगी। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की ओर से बाद में जारी किए जाएंगे।

End of Feed