UP Constable Exam 2023: जारी हुआ यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा का सिलेबस, जानें कैसे होगा एग्जाम

UPSSSC Constable Exam 2023, UP Enforcement Constable Exam 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल एग्जाम 2023 का पैटर्न भी चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Constable Exam 2023, UP Enforcement Constable Exam 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा (UP Enforcement Constable Exam 2023) का सिलेबस जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवदेन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा 2023 का सिलेबस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी परीक्षा का पैटर्न चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Enforcement Constable Exam 2023

UPSSSC Enforcement Constable Exam 2023

UPSSSC Constable Exam 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल परीक्षा में दो भाग होंगे। पहले भाग में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे भाग में 50 अंक के 50 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

End of Feed