Uttarakhand Board Exam 2023: इन गाइडलाइंस को पढ़ें बिना ना दें UBSE बोर्ड एग्जाम, छोड़नी पड़ सकती है परीक्षा

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 17, 2023, 08:10 AM IST

Uttarakhand Board Exam Guidelines 2023: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं के लिए 17 मार्च 2023 से टाइम टेबल के अनुसार शुरू हो रही है। एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कुल तीन घंटे तक यह परीक्षा चलेगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए परीक्षा दिशानिर्देशों यानी गाइडलाइन को चेक कर लेना चाहिए।

UPSE, Uttarakhand Board Guidelines 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10वीं के लिए 17 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। यूके बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा समय सारिणी यानी टाइम टेबल के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे के लिए आयोजित की जा रही है। कक्षा 12वीं कक्षा की परीक्षा कल से शुरू हुई थी और उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा उम्मीदवारों के लिए यह भी तीन घंटे के लिए हो रही है।

Uttarakhand Board Exam 2023 Guidelines

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा गाइडलाइन

कैलेंडर के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पहली बार एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए जाने से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों और विवरण को पढ़ना नहीं भूलना चाहिए। कक्षा 10 की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। किसी भी छात्र को नकल से बचाने के लिए हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

End of Feed