UPSC ESE 2026 Schedule OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की परीक्षा 21 जून, 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा का शेड्यूल जारी
UPSC ESE 2026 Exam तीन घंटे के लिए होगा। यह परीक्षा 300 अंकों की होगी। उम्मीदवारों के इंजीनियरिंग ज्ञान की जांच वर्णनात्मक परीक्षा के माध्यम से की जाएगी और जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) पास कर लेंगे, उन्हें अंतिम चरण, यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UPSC ESE 2026 Schedule कैसे देखें
कैलेंडर देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'What's New' सेक्शन में UPSC ESE 2026 Exam Calander का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक PDF दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
UPSC ESE 2026 Exam का आयोजन भारत सरकार में शीर्ष-स्तरीय ग्रुप A और B के तकनीकी और प्रबंधकीय पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती हेतु आयोजित की जाती है।
UPSC ESE के तहत दी आने वाली पोस्ट
सिविल इंजीनियरिंग
सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस में AEE (सिविल), इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IDSE), MES सर्वेयर कैडर में AEE (QS&C), इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस इत्यादि
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI), इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IDSE), इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस (मैकेनिकल), इंडियन नेवल मटीरियल मैनेजमेंट सर्विस (मैकेनिकल), इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस, डिफेंस एरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस (SSO-II), सेंट्रल इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस (मैकेनिकल), बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस में AEE (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल),
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
सेंट्रल इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस (इलेक्ट्रिकल), इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IDSE), इंडियन नेवल मटीरियल मैनेजमेंट सर्विस (इलेक्ट्रिकल),
सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, ग्रुप A (इलेक्ट्रिकल), इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस (इलेक्ट्रिकल), डिफेंस एरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस (SSO-II),इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस
इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस, ग्रुप A, इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस, ग्रुप A, इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस (E&T), इंडियन नेवल मटीरियल मैनेजमेंट सर्विस (E&T), जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर, ग्रुप B, डिफेंस एरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विस (SSO-II), सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, ग्रुप A (E&T), इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस
